गत दिवस मानसरोवर समूह के फैकल्टी ऑफ़ आयुर्वेद के डीन डॉ सतीश शर्मा द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के यू जी सी के मानव संसाधन विकास केंद्र के टीचर्स एवं छात्रों के लिए रसायन विज्ञान यानी केमिस्ट्री का आयुर्वेदिक ग्रंथों और आयुर्वेद अभ्यास में प्रयोग और उपयोग के बारे में ऑनलाइन लेक्चर के माध्यम से एक्सपर्ट लेक्चर आयोजित किया गया।
उन्होंने अपने सेशन में बताया कि आयुर्वेद एक विशाल प्राचीन ज्ञान है जिसमें विज्ञान की कई शाखाएँ शामिल है। साथ ही उन्होंने छात्रों को बताया कि रसायन विज्ञान प्राकृतिक विज्ञान की एक शाखा है जिसमे पदार्थों की संरचना से निपटना और उनके गुण और प्रतिक्रिया को समझना जरुरी होता है। इसके साथ ही उन्होंने आयुर्वेद और रसायन विज्ञान के मूल सिद्धांतो के बारे में चर्चा की। इस लेक्चर में करीब १०० से अधिक छात्रों एवं टीचर्स ने हिस्सा लिया। अंत में डॉ सतीश शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद इस तथ्य पर जोर देता है कि केवल एक विज्ञान का ज्ञान पर्याप्त नहीं है बल्कि बहु-विषयक ज्ञान होना सबसे आवश्यक है।
आज की दुनिया में रसायन विज्ञान और आयुर्वेद एक दूसरे के पूरक हैं।
सेमिनार के अंत में यू जी सी के मानव संसाधन विकास केंद्र की डायरेक्टर डॉ नम्रता शर्मा ने डॉ सतीश शर्मा का आभार प्रकट किया । स्टूडेंट्स एवं टीचर्स ने इस वेबिनार का लाभ उठाया।

Average Rating