एक्रोबेट स्पोर्ट्स क्लब भोपाल, द्वारा पुरषोत्तम गौर तरण पुष्कर भोपाल में दिनांक 07 अप्रैल 2024 को “एक्रोबेट एक्वेटिक फेस्ट 2024” तैराकी प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 105 बालक/बालिकाओं ने भाग लिया और शानदार तैराकी का प्रदर्शन किया | तैराकी प्रतियोगिता के पुरुष्कार वितरण समारोह में पुरषोत्तम गौर तरण पुष्कर के संचालक डॉ संतोष कटियार, म.प्र. ट्रायथलॉन के कोच कप्तान मनोज कुमार झामास्टर तैराक डॉ विक्रम बाथम, डॉ केसी रैकवार, तैराकी कोच श्री जोगिन्दर प्रसाद, प्रतीक कटियार द्वारा तैराकों को पुरुष्ककृत किया गया|
तैराकी के नए प्रारूप फिनस्विंमिंग की प्रतियोगिता भोपाल में पहली बार आयोजित की गयी जिसमे खिलाडियों द्वारा अति उत्साह दिखाया गया
प्रतियोगिता में वाणी जैन ने अलग – अलग ग्रुप-2, सीनियर्स एवं फिन स्विमिंग में भाग ले कर सर्वाधिक 10 स्वर्ण 02 रजत सहित 12 पदक जीत कर गर्ल्स ग्रुप में ओवरआल चैम्पयनशिप जीती इसी प्रकार बॉयज ग्रूउप में चिराग आहूजा ने ग्रुप-1 एवं फिन स्विमिंग में 4 स्वर्ण , 1 रजत एवं 3 कांस्य पदक सहित ओवरआल चैंपियनशिप जीती |
ग्रुप चैंपियनशिप स्विंमिंग
सीनियर मेन- जाज्वल्य नारद – 4 स्वर्ण पदक
सीनियर वीमेन – नव्या सिंह – 4 स्वर्ण पदक
ग्रुप-1 बालक – ईशान डोंगरे – 4 स्वर्ण पदक
ग्रुप-1 बालिका – नव्या सिंह – 4 स्वर्ण पदक
ग्रुप-2 बालक – व्योम खंन्ना 3 स्वर्ण पदक 1 रजत, अर्थ जैन- 3 स्वर्ण पदक 1 रजत (संयुक्त)
ग्रुप-2 बालिका – वाणी जैन – 4 स्वर्ण पदक
ग्रुप-3 बालक – विहान वर्मा – 2 स्वर्ण, 2 रजत पदक
ग्रुप-3 बालिका – मौली आहूजा – 4 स्वर्ण पदक
ग्रुप-4 बालक – तेजस बाथम – 2 स्वर्ण, 2 रजत पदक
ग्रुप-4 बालिका – हिमांशी लीलनी – 4 स्वर्ण पदक
फिनस्विंमिंग
बालक – चिराग आहूजा – 3 स्वर्ण , 1 रजत पदक
बालिका- वाणी जैन – 3 स्वर्ण , 1 रजत पदक

Average Rating