रुबीना फ्रांसिस, प्राची, मनीष और कपिल ने जीते पदक
भोपाल। चीन में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में मंगलवार को भारत के लिए मप्र के खिलाड़ियों ने उपलब्धि हासिल की है। मप्र की प्राची यादव ने कैनो महिला केएल 2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। एथलीट प्राची यादव ने पैरा कैनो महिला केएल2 स्पर्धा में 54.962 समय के साथ भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। प्राची का एशियन पैरा खेल 2022 में यह दूसरा पदक है। इससे पहले सोमवार को प्राची यादव ने पैरा डोंगी चालन महिला वीएल2 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता था।
हांगझोउ में एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतकर मनीष कौरव ने प्राची यादव के साथ ही उपलब्धि को छुआ है। बता दें कि कौरव ने मंगलवार को पुरुषों की कैनो केएल 3 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के दम पर कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है।
कैनोइंग महाशक्ति के रूप में उभरते हुए, भारत के गजेंद्र सिंह ने पुरुषों की वीएल2 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। उल्लेखनीय है कि पहले तीन खिलाड़ी मध्यप्रदेश अकादमी के है। गजेंद्र भिंड के खिलाड़ी है। वहीं मध्य प्रदेश के सीहोर के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने भारत के खेल इतिहास में एक और अध्याय जोड़ दिया है। उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए जूडोका कपिल परमार ने पैरा एशियन गेम्स 2023 में रजत पदक हासिल किया है। बता दें कि 5 पदक में से 4 पदक अकादमी के खिलाड़ियों के हैं यह मध्यप्रदेश का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है

Average Rating