17वीं सीनियर महिला, पुरूष पैरा केनो राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं क्लासीफिकेशन व प्रथम रैकिंग केनो स्प्रिंट अंडर-23 व सीनियर वर्ग कयाकिंग एवं केनोइंग प्रतियोगिता

0 0
Read Time:3 Minute, 8 Second

भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ व मध्य प्रदेश कयाकिंग एवं केनोइंग संघ व मध्य प्रदेश क्याकिंग एवं केनोइंग संघ के सहयोग से दिनांक 18 से 20 मार्च 2024 तक लोअर लेक (छोटा तालाब) भोपाल में 17वीं सीनियर महिला, पुरूष पैरा केनो राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं क्लासीफिकेशन व प्रथम रैकिंग केनो स्प्रिंट अंडर-23 व सीनियर वर्ग कयाकिंग एवं केनोइंग का आयोजन किया जा रहा है। दोनो स्र्पधाओ में संम्पूर्ण भारत के लगभग 200 खिलाड़ी, प्रशिक्षक, मेनेजर व तकनीकि अधिकारी भाग ले रहे है।

17वीं पैरा केनो नेशनल प्रतियोगिता 200 मीटर की रेसेस कल सुवह 7 बजे से कराई जावेगी। पैरा केनो नेशनल प्रतियोगिता में देश भर के 50 खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिसमें ओलंपियन खिलाड़ी प्राची चादव ऐशियाड खिलाडी मनीष कौरव, गजेन्द्र सिंह आदि अंन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है।

पैरा केनो नेशनल प्रयितोगिता के क्लासीफिकेशन के लिये अंन्तराष्ट्रीय केनो फेडरेशन के ऐक्सपर्ड Mr. SCHALK IEWAN VAN ZYL साउथ अफ्रीका एवं भारत के मयंक ठाकुर ओलंम्पियन चेयर मैन भारतीय पैरा केनो टीम, डॉ. दीपशिखा वेनीवाल, अनिल राठी, राहुल बुधोलिया की टीम द्वारा भारत के पैरा केनो खिलाड़ियो का क्लासीफिकेशन किया गया।

साथ ही साथ 18 से 20 मार्च 2024 तक चलने वाली प्रयितोगिता में प्रथम रैकिंग केनो स्प्रिंट अंडर-23 व सीनियर वर्ग कयाकिंग एवं केनोइंग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की ओपनिंग सेनेमनी शांम 4.30 बजे प्रशांत कुशवाह अध्यक्ष भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ व ट्रेजरार आई.के.सी.ए. के मुख्य अतिथ्य में संम्पन्न कराई जावेगी।

पी.एस.बुंदेला अध्यक्ष म.प्र. किकिंग कैनोइंग एसोसिएशन और भारतीय पैरा कैनो टीम के ओलंपियन चेयरमैन मयंक ठाकुर ने कहा कि पैरा कैनो नेशनल और कैनो स्प्रिंट रैंकिंग के परिणामों के आधार पर आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *